धारा 9 बीएनएसएस | न्यायिक मजिस्ट्रेटों के न्यायालय | Section 9 BNSS, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अध्याय 2 की धारा 9 बीएनएसएस में “न्यायिक मजिस्ट्रेटों के न्यायालय” का उल्लेख किया गया है, जिसका सार इस प्रकार है|

धारा 9 बीएनएसएस | न्यायिक मजिस्ट्रेटों के न्यायालय –

धारा 9 न्यायिक मजिस्ट्रेटों के न्यायालय –

(1) प्रत्येक जिले में प्रथम वर्ग और द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेटों के इतने न्यायालय और ऐसे स्थानों में स्थापित किए जाएंगे जितने और जो राज्य सरकार, उच्च न्यायालय के परामर्श के पश्चात्, अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करे:

परंतु राज्य सरकार उच्च न्यायालय से परामर्श के पश्चात् किसी स्थानीय क्षेत्र के लिए प्रथम वर्ग या द्वितीय वर्ग के न्यायिक मजिस्ट्रेटो के एक या अधिक विशेष न्यायालय, किसी विशेष मामले या विशेष वर्ग के मामलों का विचारण करने के लिए स्थापित कर सकेंगी और जहां कोई ऐसा विशेष न्यायालय स्थापित किया जाता है उस स्थानीय क्षेत्र में मजिस्ट्रेट के किसी अन्य न्यायालय को किसी ऐसे मामले या ऐसे वर्ग के मामलों का विचारण करने की अधिकारिता नहीं होगी जिनके विचारण के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट का ऐसा विशेष न्यायालय स्थापित किया गया है।

(2) ऐसे न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त किए जाएंगे।

(3) उच्च न्यायालय, जब कभी उसे यह समीचीन या आवश्यक प्रतीत हो, किसी सिविल न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत राज्य की न्यायिक सेवा के किसी सदस्य को प्रथम वर्ग या द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान कर सकेगा।

 

धारा 9 बीएनएसएस – Bare Act in hindi

महत्वपूर्ण धारा

धारा 8 बीएनएसएस | सेशन न्यायालय | Section 8 BNSS, 2023

धारा 7 बीएनएनएस | प्रादेशिक खंड | Section 7 BNNS, 2023

धारा 6 बीएनएनएस | दंड न्यायालयों के वर्ग | Section 6 BNNS, 2023

धारा 5 बीएनएनएस | व्यावृति | Section 5 BNNS 2023

धारा 4 बीएनएनएस | भारतीय न्याय संहिता, 2023 और अन्य विधियों के अधीन अपराधों का विचारण

धारा 3 बीएनएनएस | निर्देशों का अर्थ लगाना | Section 3 BNNS, 2023

धारा 2 बीएनएनएस | परिभाषाएं | Section 2 BNNS 2023

BNNS धारा 1, संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारंभ | Section 1 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023