धारा 4 बीएनएसएस | Section 4 BNSS, 2023 | भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 4 में भारतीय न्याय संहिता, 2023 और अन्य विधियों के अधीन अपराधों का विचारण से सम्बंधित प्रावधान किये गए है, जिसका सार इस प्रकार है – 

धारा 4 बीएनएसएस

भारतीय न्याय संहिता, 2023 और अन्य विधियों के अधीन अपराधों का विचारण –

(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अधीन सभी अपराधों का अन्वेषण, जांच, विचारण और उनके संबंध में अन्य कार्यवाही इसमें इसके पश्चात् अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसार की जाएगी।

(2) किसी अन्य विधि के अधीन सभी अपराधों का अन्वेषण, जांच, विचारण और उनके संबंध में अन्य कार्यवाही इन्ही उपबंधों के अनुसार किंतु ऐसे अपराधों के अन्वेषण, जांच, विचारण या अन्य कार्यवाही की रीति या स्थान का विनियमन करने वाली तत्समय प्रवृत्त किसी अधिनियमिति के अधीन रहते हुए की जाएगी।

धारा 4 बीएनएसएस – Bare Act hindi

महत्वपूर्ण धारा

 

भारत के राष्ट्रपति से सम्बंधित प्रावधान | अनुच्छेद 52 से 62 | Article 52 to 62 in Hindi