धारा 10 बीएनएसएस | Section 10 BNSS, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अध्याय 2 की धारा 10 बीएनएसएस में “मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आदि” का उल्लेख किया गया है, जिसका सार इस प्रकार है|

धारा 10 बीएनएसएस

धारा 10 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आदि –

(1) उच्च न्यायालय, प्रत्येक जिले में किसी प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करेगा।

(2) उच्च न्यायालय किसी प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर सकेगा और ऐसे मजिस्ट्रेट को इस संहिता के अधीन या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के अधीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की सभी या कोई शक्तियां होगी जिनका उच्च न्यायालय निदेश दे।

(3) उच्च न्यायालय, जैसा अवसर अपेक्षित करे, किसी उपखंड में किसी प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट को उपखंड न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में पदाभिहित कर सकेगा और उसे इस धारा में विनिर्दिष्ट उत्तरदायित्यों से मुक्त कर सकेगा।

(4) मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के साधारण नियंत्रण के अधीन रहते हुए प्रत्येक उपखंड न्यायिक मजिस्ट्रेट को उपखंड में न्यायिक मजिस्ट्रेटों (अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटो से भिन्न) के काम पर पर्यवेक्षण और नियंत्रण की ऐसी शक्तियां भी होगी और वह उनका प्रयोग करेगा, जो उच्च न्यायालय साधारण या विशेष आदेश द्वारा इस निमित्त विनिर्दिष्ट करें।

 

धारा 10 बीएनएसएस – Bare Act in hindi

महत्वपूर्ण धारा

धारा 9 बीएनएसएस | न्यायिक मजिस्ट्रेटों के न्यायालय | Section 9 BNSS in Hindi

धारा 8 बीएनएसएस | सेशन न्यायालय | Section 8 BNSS, 2023

धारा 7 बीएनएनएस | प्रादेशिक खंड | Section 7 BNNS, 2023

धारा 6 बीएनएनएस | दंड न्यायालयों के वर्ग | Section 6 BNNS, 2023

धारा 5 बीएनएनएस | व्यावृति | Section 5 BNNS 2023

धारा 4 बीएनएनएस | भारतीय न्याय संहिता, 2023 और अन्य विधियों के अधीन अपराधों का विचारण

धारा 3 बीएनएनएस | निर्देशों का अर्थ लगाना | Section 3 BNNS, 2023

धारा 2 बीएनएनएस | परिभाषाएं | Section 2 BNNS 2023

BNNS धारा 1, संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारंभ | Section 1 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023