धारा 4 बीएनएसएस, 2023 में “भारतीय न्याय संहिता, 2023 और अन्य विधियों के अधीन अपराधों का विचारण” से सम्बंधित है। इसमें प्रावधान किया गया है कि, किन अपराधों का विचारण भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत और किनका अन्य विशेष विधियों के अंतर्गत किया जाएगा।
धारा 4 बीएनएसएस, 2023
भारतीय न्याय संहिता, 2023 और अन्य विधियों के अधीन अपराधों का विचारण –
(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अधीन सभी अपराधों का अन्वेषण, जांच, विचारण और उनके संबंध में अन्य कार्यवाही इसमें इसके पश्चात् अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसार की जाएगी।
(2) किसी अन्य विधि के अधीन सभी अपराधों का अन्वेषण, जांच, विचारण और उनके संबंध में अन्य कार्यवाही इन्ही उपबंधों के अनुसार किंतु ऐसे अपराधों के अन्वेषण, जांच, विचारण या अन्य कार्यवाही की रीति या स्थान का विनियमन करने वाली तत्समय प्रवृत्त किसी अधिनियमिति के अधीन रहते हुए की जाएगी।
यह भी जाने – विधि व्यवसाय क्या है? परिभाषा एंव भारत में विकास की विवेचना | What is ‘Legal Profession
धारा 4 बीएनएसएस Bare Act
Bare act Hindi
Bare act English